उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

समाजवादी पार्टी ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र देकर किया सम्मानित

वाराणसी। 2022 विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी सभी जातियों को जोड़ने की कवायद के साथ पिछडो व अति पिछड़ों को जोड़ने की मुहिम मे आज अनुसूचित जाति जन जनजाति के लोगो को भी समाजवादी पार्टी मे नई जिम्मेदारी देते हुए जिला अनुसूचित जाति जन जनजाति प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारीयो को मनोनयन पत्र देते हुए जिम्मेदारी दिया गया।

आज पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार मे सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा की मौजूदगी में जिला अनुसूचित जाती व जनजाति के जिलाध्यक्ष नत्थू लाल सोनकर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नवनियुक्त पदाधिकारी गण को मनोनीत किया एवं समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा का पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।
सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि अच्छे दिनो का सपना दिखाकर भाजपा ने हर वर्गो के साथ साथ अनुसूचित जाति जन जनजाति के लोगो का अधिकार छीन लिया।
श्री शर्मा ने कहा कि 2022 के चुनाव मे समाजवादी सरकार बनने पर पिछडो व अति पिछड़ों के साथ साथ अनुसूचित जाति जन जनजाति के लोगो को जायज़ मांग व अधिकार को वापस दिलाने के साथ समुचित सथान व सम्मान बढ़ाया जाएगा।

अर्दली बाज़ार स्थित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारीगण को मनोनयन पत्र वितरण कर आगामी 2022 विधानसभा के चुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें आगामी विधानसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नत्थू लाल सोनकर ने की व संचालन जिला महासचिव डॉ० अजय चौधरी ने किया।

जिला कार्यकारिणी के विस्तार में जिलाध्यक्ष नत्थू लाल सोनकर ने उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार कन्नौजिया, राजवीर सिंह, नवीन कुमार बेनवंशी, अशोक कन्नौजिया, रवि सोनकर, मनोज सोनकर व जिला महासचिव के पद पर डॉक्टर अजय चौधरी नियुक्त किये गए।

सचिव पद पर पिंटू सोनकर, किशन कन्नौजिया, धर्मवीर भारती, चितनारायन पासी, गौतम कन्नौजिया, बबलू कन्नौजिया, रमेश कुमार गोंड, विवेक कुमार कन्नौजिया, सुजित कुमार गौतम, प्रवीण कुमार कन्नौजिया नियुक्त किये गए वहीं जिला प्रवक्ता राजबहादुर सोनकर, कोषाध्यक्ष बाबू सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी सतीश कुमार सहित 13 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महासचिव आनन्द मौर्या, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ० ओ०पी० सिंह, महानगर उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव,पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह शक्ति, पूर्व पार्षद मन्नू अंसारी, मोतीलाल यादव, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष अजय चौधरी, सनी सोनकर, संजय यादव पहलवान, जियालाल राजभर, सन्नी सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *