उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व CM कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर राम मनोहर लोहिया में कराया गया भर्ती, CM योगी मिलने पहुंचे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार शाम को शरीर में ज्यादा सूजन बढ़ने पर उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूर्व सीएम की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। कल्याण सिंह का इलाज मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर्स से कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना।

लंबे समय से बीमार चल रहे हैं

कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले हफ्ते भी कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया था। तब खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा मिला था। कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *