मुंबई| एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिलहाल 27 जुलाई तक पोर्नोग्राफी केस में रिमांड पर हैं। ऐसे में राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा की कंपनी में ही काम करने वाले चार स्टाफ पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में गवाह बन गए हैं। राज कुंद्रा के ये चारों स्टाफ उनके खिलाफ पोर्नोग्राफी केस में गवाही दे सकते हैं। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस सूत्रों ने दी है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था।
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस की जांच कर रहे मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि ये चारों चश्मदीद गवाह इस पूरे केस में बहुत बड़ा रोल निभा सकते हैं। राज कुंद्रा और इस केस में गिरफ्तार अन्य लोग इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में क्राइम ब्रांच कंपनी के इन चार स्टाफ से पूरा सच जानने की कोशिश करेंगे।