लेटेस्ट न्यूज़ विदेश

कोविड नियम तोड़ने पर पुलिस ने जुर्माना लगाने के बजाय महिला को किस करके छोड़ा, देखें वीडियो

HBCNews.in

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस जवान महिला द्वारा कोविड नियमों को तोड़ने के बाद उससे जुर्माना वसूलने के बजाय उसे किस कर रहा है। बता दें कि हैरान करने वाला ये मामला पेरू का है। जहां जुर्माना लेने के बजाय पुलिस वाले ने महिला को किस किया और फिर उस महिला को जाने दिया।

यह भी पढ़ें: बच्चों को सेक्युलर नहीं कट्टर हिंदू बनाएं: स्वामी आनंद स्वरुप

शायद पुलिसकर्मी को इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाया कि ये वाकया वहां पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगा। इसके बाद एक टीवी चैनल ने इस वीडियो को प्रसारण किया तो पूरे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उस जवान को सस्पेंड करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बना लिए 87 पॉर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद मुंबई में गिरफ्तार

अस्थायी रूप से जवान को सस्पेंड:

अधिकारी ने उस पुलिस जवान का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पेरू की राजधानी लीमा में इस घटना के बाद जांच होने तक के लिए संबंधित अधिकारियों ने अस्थायी रूप से जवान को सस्पेंड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कोरोना वायरस कर्फ्यू के दौरान नियमों को तोड़ने वाली महिला के खिलाफ पुलिस जवान जुर्माना करने के लिए नोट लिख रहा होता है तो महिला पुलिस के जवान को अपनी तरफ खींच रही होती है।

यह भी पढ़ें: महिला ने हाईकोर्ट की जज को भेजा 150 कंडोम

पुलिस वाले को रिझाने का प्रयास कर रही महिला:

यही नहीं महिला पुलिस के जवान को समझौता के लिए अपने भाव भंगिमा से भड़काने की कोशिश कर रही होती है। कुछ सेकेंड के बाद अधिकारी का सख्त तेवर कमजोर पड़ जाता है और वह महिला के होठों पर चुंबन लेने लगता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *