निरीक्षण के दौरान डा0 सुनील कुमार वर्मा, सचिव, श्री अनिल दुबे, प्र0 अधिशासी अभियन्ता, श्री अतुल मिश्रा, अवर अभियंता एवं कार्यकारी संस्था प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बखरिया तालाब-
1- परियोजना स्थल पर कार्य की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या को बढ़ाकर 2-3 शिफ्ट में कार्य कराते हुए परियोजना कार्य को दिनाँक 15-09-2021 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
2- कार्य स्थल पर तत्काल सफाई कराते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपाध्यक्ष महोदया द्वारा उपस्थित अभियन्ताओं एवं कार्यकारी संस्था को एन.एम.सी.जी. द्वारा वित्त पोषित वाराणसी शहर में 09 कुण्डो/तालाबों के सुन्दरीकरण/जीर्णोंद्धार के कार्य की परियोजना को गुणवत्तापूर्वक दिनाँक 15-09-2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।