लाइफ स्टाइल लेटेस्ट न्यूज़ विदेश

गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, उसी दिन लगी युवक की 30 करोड़ की लॉटरी

HBCNews.in

इंसान की किस्मत कब और कैसे बदल जाए, किसी को भी नहीं पता होता। कुछ ऐसा ही हुआ है दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में, जहां एक शख्स की गर्लफ्रेंड उसको छोड़कर चली गई और उसी दिन उसकी किस्मत बदली और वो करोड़पति बन गया।

15 जनवरी को हुआ था जॉन का ब्रेकअप:

जॉन (बदला हुआ नाम) के कथनानुसार 15 जनवरी को उनके और उनके बीच कुछ अनबन हुई और गर्लफ्रेंड हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। इसके बाद उनका मूड काफी ज्यादा खराब था। उन्होंने तुरंत उठकर अपनी लॉटरी की जांच करनी शुरू कर दी। तभी अचानक पता चला कि वो 3 मिलियन पाउंड की लॉटरी जीत गए हैं। भारत के हिसाब से देखें तो ये रकम करीब 30 करोड़ के आसपास होगी।

देर तक बाथरूम में नहाते रहे:

जॉन ने बताया कि उन्हें लगा कि वो कोई सपना देख रहे हैं, इसके बाद वो तुरंत बाथरूम में गए और काफी देर तक ठंडे पानी से नहाते रहे। तब जाकर उन्हें ये एहसास हुआ कि ये सपना नहीं हकीकत है और उनके हाथ एक बड़ा जैकपॉट लगा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *