उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

एकतरफा इश्क में युवती को गोली मारी

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक चौंकाने वाली वारदात हुई है। यहां गुरुवार को एक सिरफिरा युवक नाबालिग लड़की के घर घुस गया। पहले उसने लड़की की मां का गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान लड़की बीच-बचाव करने लगी तो उसके सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह तमंचा लहराते हुए भागने लगा। लेकिन, आसपास के ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आक्रोशित गांव वालों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, लड़की की हालात गंभीर है। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि वारदात केलोरा गांव की है। आरोपी युवक मथुरा जिले के कोशी का रहने वाला है। आरोपी सिरफिरा है। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता है। लड़की ने जब उससे मना किया तो वह उसके घर तक पहुंच गया। उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

लड़की की हालत गंभीर

जिला अस्पताल से घायल युवती को उपचार के लिए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रही है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी राजीव कुमार ने बताया ग्रामीणों की मदद से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम युक्ति है। उसे हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर यह लड़की से किस तरह से संपर्क में आया। इसके साथ ही, क्या परिवार वालों को इसकी जानकारी थी या नहीं। लड़का क्या करता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *