उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

महोबा में 60 साल की महिला के साथ गैंगरेप

महोबा। जिले में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कबरई थाना क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर 4 बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। हैवानों ने इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पाउडर भर दिया। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी भाग गए। सुबह लोगों ने बुजुर्ग को देखा तो हड़कंप मच गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया।

एसपी महोबा ने बताया कि, महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है। घटना कबरई के लक्ष्मी नगर की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *