लाइफ स्टाइल लेटेस्ट न्यूज़ विदेश

स्विट्ज़रलैंड के बाद अब श्रीलंका में भी बुर्के पर बैन की तैयारी

श्रीलंका में महिंद्रा राजपक्षे की सरकार ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया! श्रीलंका की सरकार के मंत्री का कहना है कि जल्द ही श्रीलंका के अंदर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा! यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा है कि इसके अलावा कम से कम 1000 इस्लामी स्कूलों को भी बंद कर दिया जाएगा! वहीं श्रीलंका से पहले ऐसे बहुत से देश हैं इनके अंदर बुर्के पर प्रतिबंध लग चुका है! कुछ दिन पहले ही स्वीटजरलैंड ने भी जनमत संग्रह करके बुर्के को पहनने पर प्रतिबंध लगाया था!

श्रीलंका की सुरक्षा मंत्री सरथ वेरासेकेरा का कहना है कि उन्होंने कैबिनेट की मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव पर साइन भी किया है और इस कानून में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध की मांग भी की गई है! अगर प्रस्ताव कैबिनेट के अंदर पास हो जाता है तो श्रीलंका की संसद इस पर कानून भी जल्द बना सकता हैं!

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि सरकार ने 1000 से ज्यादा मदरसा स्कूलों को बंद करने की भी योजना बनाई है! उन्होंने आगे बताया है कि यह मदरसे श्रीलंका के राष्ट्रीय शिक्षा नीति की धज्जियां उड़ा रहे!

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *