क्राइम देश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

क्लासरूम में दोस्त को मारी गोली, फिर गर्लफ्रेंड के घर जाकर कर दी उसकी हत्या

झांसी। HBCNews.in

शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने क्लासरूम में ही अपने दोस्त को गोली मार दी इसके बाद अपनी प्रेमिका के घर जाकर उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार मृतक लड़की की पहचान 22 वर्षीय कृतिका त्रिवेदी के रूप में हुई है। जबकि घायल छात्र की पहचान 22 वर्षीय हुकमेंद्र सिंह गुर्जर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा सनी लियोनी का साउथ इंडियन लुक? पिंक ड्रेस में ढा रहीं फैंस पर कहर

रिलेशनशिप के मामले में घटना को दिया अंजाम:

मीडिया रिपोर्ट में पता चला कि 24 वर्षीय आरोपी मंथन सिंह सेंगर ने कथित तौर पर लड़की के साथ रिलेशनशिप के मामले में विवाद के बाद एक भयावह घटना को अंजाम दिया है। आरोपी और मृतक छात्र 2016 से करीबी दोस्त थे और मनोविज्ञान में एमए कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने बना लिए 87 पॉर्न वीडियो, वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद मुंबई में गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड के बारे में अफवाहें फैला रहा था हुक्मेंद्र:

मिल रही जानकारी के मुताबिक, रिलेशनशिप के मुद्दे पर तीनों की दोस्ती में खटास आ गई। मंथन को पता चला कि हुकमेंद्र कथित रूप से कृतिका के साथ अपने संबंधों के बारे में अफवाहें फैला रहा था। इसके बाद उसने अपने ही दोस्त को जान से मारने का फैसला किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *