देश लेटेस्ट न्यूज़

बॉलीवुड के मशहूर ए​क्टर दिलीप कुमार का निधन

मुंबई। बलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार का बुधवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। बीते दिनों सांस लेने की समस्या के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पाल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अस्पाल से उनके घर ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि घर पर दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वही उनके फैमिली दोस्त फैजल फारुकी ने मीडिया को जानकारी दी की दिलीप कुमार को शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज स्थित कब्रिस्तान सुर्पुद ए खाक किया जाएगा।

इससे पहले फैजल फारुकी ने दिलीप कुमार के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया। हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है।

बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 1 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *