वाराणसी। सेवापुरी के ओदहरा में ग्राम प्रधान पद के महिला प्रत्याशी शीला देवी की मतदान के 1 दिन पूर्व निधन हो जाने से वहां का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। शीला देवी ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी थी। तीन—चार रोज पहले उनकी हालत बिगड़ गई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की दोपहर उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने उक्त क्षेत्र में चुनाव स्थगित करने की घोषणा की। फिलहाल वहां चुनाव नहीं होगा और चुनाव के अगले आदेश की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी