लखनऊ। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। राजधानी लखनऊ की सबसे ज्यादा खराब है। पूर्व मंत्री भगवती सिंह की कोरोना से मौत के 12 दिन बाद उनके बेटे राकेश कुमार सिंह की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाज में देरी होने की वजह से राकेश सिंह की मौत हुई है। लोहिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। वहीं, उनके भाई भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
शव की जांच में संक्रमित मिले थे पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री भगवती सिंह का 4 अप्रैल को निधन हुआ था। उनका शव जब KGMU को दान किया गया तो जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। पूर्व मंत्री के संपर्क में आने से उनके दोनों बेटे राकेश कुमार और हृदयेश कुमार सिंह भी कोरोना संक्रमित हुए। शुक्रवार सुबह राकेश का निधन हो गया। वे 67 साल के थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर उनका निधन हुआ है।