वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भी ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ने लगी है। गुरुवार रात को अर्दली बाजार स्थित त्रिमूर्ति अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को कही और शिफ्ट करने को कह दिया गया। DM कौशल राज शर्मा को जब इसकी सूचना लगी तो उन्होंने तुरंत BHU में बेड का इंतेजाम करने को कहा और मरीजों को वहा शिफ्ट करवाया।
चार दिनों में 33 लोगो ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा
संक्रमण के बढ़ने की वजह से चार दिनों में 33 लोगो ने अपनी जान गवाई हैं। गुरुवार शाम तक 1597 लोग नये संक्रमित पाये गए हैं। होम आइसोलेशन में 1381 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। नौ मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई हैं। वही तीन टैंकर ऑक्सीजन लेने बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं। 3400 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई रोज की हैं। 2500 से 3000 सिलेंडरों की खपत पहुंच गई हैं। अभी अस्पतालों में ऑक्सीजन बचा हैं।
मौतों का आंकड़ा 470 तक पहुंचा
जिले में पॉजिटिव केस 50,371 हो गया हैं। जिसमे 33,582 लोग स्वस्थ हुए और 470 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रिकवरी रेट बनारस का काफी अच्छा हैं। 15 अप्रैल को 2484 संक्रमित लोग मिले और 500 लोग स्वस्थ हुए। 20 % रिकवरी रेट रहा। 18 तारीख को 1597 मामले 1150 लोग स्वस्थ हुए और 72 % लोग स्वस्थ हुए। 20 अप्रैल को 2264 लोग संक्रमित मिले, 1995 लोग स्वस्थ हुए और रिकवरी रेट 88% रहा। 22 अप्रैल को 1587 संक्रमित मिले और 1381 लोग स्वस्थ हुए और 86% रिकवरी रेट रहा।