उत्तर प्रदेश क्राइम देश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

नशे में धुत सेना से रिटायर्ड जवान ने खुद पर किए छह राउंड फायर

लखनऊ। जिले के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सतरिख रोड स्थित यमुना विहार कॉलोनी में सेना के एक रिटायर्ड जवान ने सुसाइड करने का प्रयास किया। जवान ने खुद के ऊपर छह राउंड फायर किए। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस खुदकुशी के प्रयास के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, बेटे और पत्नी की रो-रो कर बुरा हाल है।

6 राउंड हुई फायरिंग

यमुना विहार कॉलोनी निवासी 40 साल के जितेंद्र सिंह इंडियन आर्मी से रिटायर्ड हैं। वे गाजीपुर मनिहारी के रहने वाले हैं। उन्होंने गुरुवार की दोपहर शराब पीने के दौरान अपने ऊपर लाइसेंसी रिवाल्वर से 6 राउंड फायर करने का प्रयास किया। जिसमें से एक गोली उनके जबड़े में फंसे होने की जानकारी पुलिस द्वारा प्राप्त हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां ट्रामा सेंटर में घायल का इलाज जारी है।

घटना के वक्त बेटा और पत्नी भी मौजूद

एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक का कहना है कि जितेंद्र सिंह ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जितेंद्र सिंह आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, जो साल 2020 में रिटायर हुए थे। जितेंद्र काफी नशे का सेवन करते थे। एसीपी ने बताया बेटे ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दिया था कि पिता ने घर मे 6 राउंड फायरिंग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना के समय घर मे उनकी पत्नी पूनम और उनका 14 वर्षीय बेटा शिवम मौजूद था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *