वाराणसी। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की समीक्षा बैठक जिला कैंप कार्यालय चांदपुर में संपन्न हुई बतौर मुख्य अतिथि बनारस जनपद के अजगरा विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक अजय राय रहे। उत्तर प्रदेश पिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव क्रमशः दयाराम पटेल डॉक्टर पवन पटेल जी ने बैठक की समीक्षा की और संगठन के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देशित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हम जमीनी स्तर पर अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाएंगे, तब तक हम 2022 के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएंगे तथा साथी प्रदेश सचिव ने भी संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी जनपद जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने किया था। संचालन आराजी लाइन ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य ने किया। अंत में कार्यक्रम का आभार पिछड़ा विभाग के जिला अध्यक्ष केशव वर्मा ने किया।
इस मौके पर पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, राजेश यादव, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, दिलीप प्रजापति तथा महासचिव महेंद्र पटेल, सचिव रामजतन भारद्वाज एवं हरहुआ के ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल पटेल आराजी लाइन ब्लॉक के ब्लॉक उपाध्यक्ष कुंज बिहारी पटेल, काशी विद्यापीठ के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पटेल चोलापुर के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश वर्मा सेवापुरी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, बड़ागांव के ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश पटेल पिंड्रा के ब्लॉक अध्यक्ष पिंड्रा के ब्लॉक दयाशंकर पटेल साथ ही साथ कनेरी के नए पंचायत सचिव अवधेश कुमार पटेल एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र पटेल तथा बूथ अध्यक्ष रामकरण पटेल कमलेश सिंह इत्यादि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे