उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के चंदौली अध्यक्ष निर्विरोध नवनिर्वाचित हुए गौरव सिंह पिंचु

चंदौली। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश जनपद शाखा चंदौली सिंचाई विभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव के नेतृत्व में और प्रदेश के तमाम प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को संपन्न कराया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वेश चंद्र सिंहा अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा प्रखंड मुगलसराय चंदौली, सुनील कुमार अधिशासी अभियंता नलकूप खंड चंदौली, कोटक सिंह उप राजस्व अधिकारी, राजेश सिंह जनपद अध्यक्ष, रक्षा यादव जनपद मंत्री सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ चंदौली, निरंजन प्रसाद जनपद अध्यक्ष ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन चंदौली, सुरेंद्र प्रसाद मंडल अध्यक्ष मुंशी संघ चंदौली सुब्रत मुखर्जी जनपद मंत्री सिंचाई संघ चंदौली संजीव कुमार, जनपद अध्यक्ष पवन कुमार तिवारी जनपद मंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ कर्मचारी उपस्थित रहे।जिसमें जनपद चंदौली के चंद्रप्रभा डिवीजन मुगलसराय और मुख्यालय चंदौली डिवीजन के कर्मचारियों का यह चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें जनपद अध्यक्ष चंदौली सिंचाई विभाग गौरव सिंह पिंचु निर्विरोध जनपद अध्यक्ष नवनिर्वाचित हुए। शैलेश कुमार सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र श्रीवास्तव प्रांतीय वित्त सचिव, अजय कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष पूर्वांचल, सर्वेश कुमार उपाध्याय उप महामंत्री पूर्वांचल, रजनीश राय संगठन मंत्री के द्वारा चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बाकी पदों पर पदाधिकारियों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें संरक्षक दुर्गेश कुमार सिंह (जनपद मंत्री ), रोहित यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनूप कुमार पाठक (उपाध्यक्ष प्रथम), प्रमोद कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष द्वितीय), अमरेश कुमार (कार्यालय सचिव), अभिनव पांडे (संगठन मंत्री), अमरीश राय (कोषाध्यक्ष), अमरेश कुमार तिवारी निर्वाचित हुए। गौरव सिंह के जनपद अध्यक्ष चंदौली का निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर ढोल नगाड़े के साथ माला पहना कर मुंह मीठा करा कर के उमेश श्रीवास्तव कमलेश सिंह, मनोज तिवारी, श्याम लाल यादव, धीरज सिंह, विनय, अमलेश सिंह, सुरेंद्र राय, गौरव कालिया, आदि लोगों ने बधाई दी। चुनाव अधिकारी राहुल अग्रहरि, सहायक अभियंता तृतीय नलकूप खंड चंदौली के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *