उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला, दो कथित सपा नेताओं पर केस दर्ज

आगरा। जिले के थाना शाहगंज के खासपुरा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो कथित सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सपा के नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं इस पूरे मामले पर पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। जिसमें कहा गया है आरोपी सपा के नेता नहीं हैं। उनसे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

सपा का नाम लेकर गांठते हैं रौब

शाहगंज थाना क्षेत्र के खासपुरा निवासीअलादीन पुत्र मुंशी खां और बलीशेर पर आरोप है कि वे दोनों खुद को सपा का नेता बताते हैं। बलीशेर खुद को नौजवान सभा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष भी बताता है। लेखपाल प्रदीप सिंह ने दोनों के खिलाफ थाना शाहगंज में 26 जून को धारा 447/448/420/3/5 में मुकदमा दर्ज कराया है।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने खासपुरा में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण शुरू किया। मना करने पर उल्टा दबंगई दिखाते हुए जबरन निर्माण करने लगे। 26 जून को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आरोपी सपा के नेता नहीं: सौरभ गुप्ता

वहीं इस पूरे मामले पर सपा की महानगर इकाई के मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता का कहना है कि आरोपी सपा के नेता नहीं हैं। नौजवान सभा के नाम से सपा का कोई संगठन नहीं है। हालांकि आरोपी बलीशेर के सोशल अकाउंट पर तमाम तस्वीरें उसकी सपा से नजदीकियां बयान कर रही हैं। जिसको लेकर अब लगातार सवाल उठ रहे हैं।

लेखपाल द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी सतेंद्र राघव ने बताया कि लेखपाल द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *