वाराणसी। HBCNews.in
न्याय पंचायत दानूपुर स्थित ग्राम अकोढा खण्ड, बड़ागांव में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के नाम समर्पण हेतु सम्पर्क कर रहे राम दूत उस समय अवाक रह गए जब मनीष सरोज के दरवाजे पर पहुंचे। उनके दो बच्चे जैसवीर उम्र सात साल, आरुष सरोज उम्र चार साल अपना गुल्लक स्वयं लेकर आनन्द प्रकाश सिंह अभियान प्रमुख श्री राम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के समीप पहुंचे। जिसके बाद रवि, रंजन, संजीव रामदूतों के समक्ष समर्पण हेतु उपस्थित होकर आग्रह करने लगे।
आनंद प्रकाश ने कहा कि इस उम्र में बच्चे अपना कोई सामान किसी को नहीं देते फिर गुल्लक की तो बात ही कुछ और है। निश्चित ही प्रभु श्री राम की अशीम अनुकम्पा है, इन बच्चों पर। दोनों के गुल्लक में 199 रूपये के सिक्के मिले, एक रूपए बच्चों की दादी मां ईन्दू देवी ने और दिया। जिसके बाद दोनों बच्चों के नाम सौ-सौ का कूपन दिया गया।
इस अवसर पर चन्नीलाल सरोज, राम दास सरोज, ईन्दू देवी, रीना सरोज, राजेन्द्र सरोज, सरिता सरोज,संजय सरोज,लालता यादव, प्रभावती यादव, शिवम सरोज ने समर्पण किया।