उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

बहु ने पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, नकदी- जेवर लेकर हुई फरार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी के दो माह से पहले ही दुल्हन का ईमान बदल गया। वह अपने ससुर और पति को चाय में बेहोशी की दवा मिला कर घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों परिवारों से बातचीत के बाद जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक आगरा के एत्माद्दौला थाना अंतर्गत नगला मोहनलाल निवासी रामलखन 22 की शादी 15 मार्च को खन्दौली के नाऊ की सराय निवासी खुशबू 22 के साथ हुई थी। खुशबू के माता पिता पंजाब में काम करते हैं और यहां वो मामा के साथ रहती थी।

काफी हाई फाई अंदाज में रहती थी

रामलखन के अनुसार खुशबू काफी हाई फाई स्टाइल में रहती थी। शुक्रवार को रामलखन की माँ अन्य बहुओं को लेकर अपने मायके शादी में जा रही थीं तो खुशबू ने बहाना कर जाने से इंकार कर दिया। रात में खुशबू ने चाय पिलाई और उसके बाद उनकी आंख सुबह खुली। ढूंढने पर खुशबू घर पर नहीं मिली और उसके कपड़े और अलमारी में रखे गहने और 50 हजार नकदी गायब थी। ससुराल पक्ष ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला संजय त्यागी के अनुसार अभी परिजनों से बात की जा रही है।जांच के बाद उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *