देश मनोरंजन लेटेस्ट न्यूज़

बादशाह और सहदेव दिरदो का गाना ‘बचपन का प्यार’ हुआ रिलीज

मुंबई। सिंगर बादशाह और सहदेव दिरदो का ‘बचपन का प्यार’ सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। बादशाह ने खुद सोशल मीडिया पर म्यूजिक वीडियो को फैंस के साथ शेयर भी किया है। इसके कैप्शन में रैपर बादशाह ने लिखा, ” ‘बचपन का प्यार पूरा गाना’, आखिरकार अब आउट! देखिए इसे और बताओ कैसा लगा।” 10 साल के सहदेव दिरदो के गाने को रैपर बादशाह ने नए अंदाज में बनाया है। इस म्यूजिक वीडियो में सहदेव-बादशाह के अलावा सिंगर आस्था गिल और रिको भी नजर आ रहे हैं। सहदेव का म्यूजिक वीडियो काफी मजेदार है, इसमें बचपन के प्यार से लेकर बड़े होने तक की पूरी लव स्टोरी को दिखाया गया है। ‘बचपन का प्यार’ गाने में सहदेव रैपर बादशाह के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। यह गाना रिलीज होने के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है। इस सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है। गाने के बोल बादशाह ने लिखे हैं। बता दें कि ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *