उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

प्रसपा जिलाध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 घायल

आगरा। जिले में रविवार शाम पंचायत चुनाव की रंजिश में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। प्रसपा जिलाध्यक्ष समेत चार लोग हमले में घायल हो गए। प्रसपा जिलाध्यक्ष ने सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के पति सपा नेता राजपाल यादव पर चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में लगी है।

दरअसल, थाना ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया निवासी धारा सिंह प्रसपा के जिलाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि शाम को वो खेत से घर लौट रहे थे कि तभी अचानक उनपर पप्पू, सतीश, सुभाष, दीवान, प्रवीण, नरेंद्र आदि ने फायरिंग कर दी। वहां से भागते समय उन्हें पीछे से गोली मारी गयी। घर की महिलाएं बाहर आ गयीं और बचाने का प्रयास किया तो फायरिंग में वो भी घायल हो गईं।

चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग

धारा सिंह का आरोप है कि सपा नेता राजपाल यादव के खिलाफ उनकी पत्नी अनीता यादव चुनाव लड़ीं थी। इस दौरान राजपाल रंजिश मान रहा था और उसने ही यह हमला करवाया है। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक ग्रामीण ने चुपचाप मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें अपराधी फायरिंग करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के अनुसार आरोपियों को चिन्हित करके उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कई अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *