बाड़मेर। HBCNews.in
प्यार करने वाले किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। अक्सर प्रेमी जोड़ी घरवालों से छिपकर अकेले में मिलते रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक प्रेमी ने किया, जो गुपचुप तरीके से अपने गर्लफ्रेंड से मिला था। लेकिन एक दिन वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया तो लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। लड़की के घरवालों से बचने के लिए उसने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद आपने कल्पना कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: टीवी में भड़काऊ प्रसारण और इंटरनेट बंद करने पर मोदी सरकार को ‘सुप्रीम’ फटकार
दरअसल बात यह है कि प्रेमिका के घरवालों से जान बचाकर यह प्रेमी बॉर्डर पार करते हुए पाकिस्तान पहुंच गया। जब इसकी जानकारी लड़के के घरवालों को हुई तो वह अपने बेटे को लेकर परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी भारतीय अधिकारी सौंपी। इस विषय में भारतीय अधिकारी पाकिस्तान पुलिस के संपर्क में हैं और युवक की घर वापसी की बात हो रही है।
पड़ोस की लड़की से चलता था अफेयर:
मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। यहां बिजराड़ पुलिस थाने के तहत आने वाला एक इलाका पाकिस्तानी सीमा से मिला हुआ है। यहां रहने वाले 19 साल के गेमरा राम मेघवाल का अपनी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। एक दिन जब वह उससे मिलने के लिए गया तो लड़की के घरवालों ने उसे देख लिया। इसके बाद खुद को बचाने के लिए वह बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गया।