स्वागत समारोह कार्यक्रम में सर्वप्रथम चंदौली मुख्यालय सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सलील कुमार जी को नई कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया और उसके बाद चंदौली मुख्यालय से प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री श्याम लाल यादव जी व यमुना सिंह जी का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा करा कर बधाई दी गई और वही साथ में नव निर्वाचित बाकी के कार्यकारिणी के सदस्यों का नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष सिंचाई विभाग चंदौली डिवीजन व चंद्रप्रभा डिवीजन मुगलसराय गौरव सिंह के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया जिसमें निम्न लिखित सदस्यगण उपस्थित रहे उपस्थित सदस्यों मे श्री श्याम लाल यादव, श्री यमुना सिंह ,अनुज कुमार ,दुर्गेश कुमार सिंह( संरक्षक) रोहित यादव( महामंत्री), अभिनव पांडे( कार्यालय सचिव ) चंद्र मोहन सिंह ,सुनील कुमार, चंद्रमा यादव, अमरेश कुमार तिवारी (कोषाध्यक्ष), विनय कुमार, संजय कुमार, अमरीश राय (संगठन मंत्री) ,संजय कुमार यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अमरेश कुमार (उपाध्यक्ष), रितेश तिवारी ,अशफाक अली ,श्याम विलास विश्वकर्मा ,आदि लोग उपस्थित थे!