उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

कांग्रेसजनों ने महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन प्रभात फेरी निकाल स्वच्छता अभियान चलाया

वाराणसी। कांग्रेस जनों ने जय भारत महा संपर्क अभियान के दूसरे दिन आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के खोजवा स्थित द्वारिकाधीश लक्ष्मी मंदिर से प्रभात फेरी निकालकर जन जागरण किया। प्रभात फेरी में चल रहे नेता गांधी जी द्वारा गाया गया राम धुन रघुपति राघव राजाराम गाते हुए चल रहे थे यह प्रभात फेरी खोजवा क्षेत्र के मुख्य बाजार और मार्गो से होता हुआ राम जानकी मंदिर पर पहुंच कर वहां मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई का कार्य किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए देश और लोकतंत्र को बचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का नेतृत्व राम नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती रेखा शर्मा एवं कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *