बागपत। जिले में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची (6) से रेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची का शव निर्माणधीन मकान में पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। लोगों के आक्रोश को देख गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना पर एसपी सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर जांच कराई गई। हालांकि, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। केस दर्ज होते ही पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस ने 4 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना जिले के बड़ौत गांव की है।