उत्तर प्रदेश क्राइम देश लेटेस्ट न्यूज़

शादी समारोह में काम करने गई महिला के साथ हलवाई समेत 5 लोगों ने किया दुष्कर्म

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक शादी समारोह में काम करने आई महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के साथ हलवाई उसके चार अन्य साथियों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद आरोपित महिला को बेहोशी हालत में रोड पर फेंक कर भाग गए। रविवार सुबह महिला घायलावस्था में पुलिस चौकी पहुंची। लेकिन, वहां कोई नहीं मिला। आखिरकार थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। महिला के पति की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आंवलखेड़ा चौराहे पर फेंक कर भागे आरोपी

थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शादी समारोहों में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार को वह थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव में काम करने गई थी। महिला का आरोप है रात में हलवाई अपने एक दोस्त के साथ उसे समारोह स्थल से दूर ले गया और वहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। पांचों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने एक कमरे के अंदर जबरन खींचा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे आंवल खेड़ा चौराहे पर छोड़ कर फरार हो गए।

केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा। जहां हालात गंभीर देख उसे एसएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता के अनुसार महिला के पति की तहरीर पर दो नामजद शेरखा निवासी प्रेम सिंह और काका और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *