उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

बस-DCM के टक्कर से 4 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

आगरा। थाना एत्मादपुर इलाके में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर छलेसर ओवर ब्रिज के ऊपर एक बस खड़ी DCM से टकरा गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए आगरा के SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कानपुर से आ रही थी बस

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-2 के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा DCM रात को खराब हो गया था। चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था। गुरुवार तड़के कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की बस इसी DCM में जा टकराई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल बताए जा रहे हैं।

नींद में थे यात्री, मचा हाहाकार

यात्रियों के मुताबिक बस में लगभग 50 लोग बैठे थे। सुबह जब सभी नींद में थे तो अचानक ये हादसा हो गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। हादसे में मरने वाली आगरा की दोनों महिलाएं अपनी चार अन्य रिश्तेदारों के साथ कानपुर से आगरा वापस आ रही थीं। उनकी मौत के साथ एक महिला के हाथ और पैर दोनों टूट गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। घायल अरुण ने बताया कि ड्राइवर ने खड़े हुए कैंटर में सीधी टक्कर मार दी थी। अभी उनकी तबियत ठीक है पर हादसे के वक्त बस की हालत अभी तक याद है।

इन लोगों ने जान गंवाई

1. मनी पत्नी स्वर्गीय गुल निवासी शाहगंज आगरा उम्र करीब 60 वर्ष
2. रेशम पत्नी छगन निवासी शाहगंज आगरा उम्र करीब 65 वर्ष
3. मंडलेश्वर पुत्र ओमी निवासी विप्र पुर राजस्थान उम्र करीब 28 वर्ष
4. नरेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुन्ना सिंह चौहान निवासी 86 /247 रामपुरवा अनवरगंज कानपुर नगर उम्र करीब 52 वर्ष

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *