बांदा। जिले में रेप का मामला सामने आया है। यहां पर एक 6 साल की बच्ची के साथ 13 साल के किशोर ने रेप किया है। गुरुवार शाम बच्ची दुकान पर सामान लेने गई थी तभी उसको आरोपी ने पकड़ लिया था। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया
घटना कालिंजर थानाक्षेत्र की है। गुरुवार शाम यहां पर 6 वर्षीय बच्ची दुकान में सामान लेने गई हुई थी। तभी उसे 13 साल के किशोर ने पकड़ लिया। इसके बाद किशोर ने उसके दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।
पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश की और उसे हिरासत में ले लिया। बता दें कि इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश था। हालांकि पुलिस की तुरंत कार्यवाही से लोग शांत हुए हैं।