उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

महानगर समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा के नए अध्यक्ष दिलिप कश्यप व सचिव मनोज यादव को जिम्मेदारी

वाराणसी। महानगर समाजवादी पार्टी विधान सभा कैंट का आज सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। कैटं विधान सभा का अध्यक्ष रहे विवेक यादव का पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलतें निधन हो गया था जिससे कैंट विधान सभा का पद रिक्त चल रहा था। पिछड़ी जाति के नए अध्यक्ष के मनोनयन से पिछ्डी जातिओ मे उत्साह है महानगर कैंट व दक्षिणी विधान सभा मे आगामी चुनाव मे लाभप्रद साबित होगा। समाजवादी पार्टी ने पिछड़ी जातियों के उपर भरोसा जताते हुए पिछड़ी जाति को तरजीह देते हुए विवेक यादव के अत्यंत करीबी एंव कैंट विधान सभा के महासचिव रहे दिलिप कश्यप को कैंट का अध्यक्ष बनाकर नई जिमेदारी दिया। नव नियुक्त अध्यक्ष दिलिप कश्यप बड़ी गैबी के निवासी हैं युवा होने के साथ युवाओं की अचछी खासी टीम है।

आज अर्दली बाजार स्तिथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एम एल सी आशुतोष सिन्हा व वरिस्ठ समाजवादी नेतागण व कार्यकर्तागण की मौजूदगी में सर्वसम्मति से कैन्ट विधानसभा का अध्यक्ष दिलीप कश्यप को व महानगर कमेटी में महानगर सचिव के पद पर मनोज यादव को नियुक्त किया गया।

पार्टी कार्यालय पर मनोनयन के संदर्भ में उपस्थित सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,एम०एल०सी० आशुतोष सिन्हा, महानगर उपाध्यक्ष विजय मौर्या उर्फ डब्लू, अनिल सिंह पटेल, पार्षद व पार्षद दल के नेता कमल पटेल, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनकर, पूर्व पार्षद वरूण सिंह महिलासभा महानगर अध्यक्ष *पुजा यादव,शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी, पूर्व प्रदेश सचिव इंजीनियर विवेक सिंह, प्रदीप मोदनवाल, दुर्गा यादव, राजबहादुर पटेल, रवि यादव कल्लू, महानगर मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता संदीप शर्मा, दिलीप कश्यप, गोपाल यादव, संजय यादव, आलोक गुप्ता, इस्तियाक अहमद, आशीष शर्मा, दुर्गा यादव, बब्लू बिंद, ईमरान कुरैशी, अजय मिश्रा, नसीम अंसारी, अब्दुल्लाह शाहिद, अनुपम दत्त अवस्थी, रोहित यादव, सूरज गोंड, नंदलाल यादव, ईशु गौतम, विशाल यादव, मनीष यादव, लवकुश यादव ,एडवोकेट दिनेश विश्वकर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *