उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

BJP में शामिल हुईं पूर्व सांसद, कुछ दिनों पहले ही जीता था जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

हाथरस। उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय की पत्नी और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय शनिवार को भाजपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गईं। कुछ दिनों पहले ही हाथरस जिले के जिला पंचायत वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। सीमा उपाध्याय ने भाजपा की समर्थित प्रत्याशी और अपनी देवरानी रितु उपाध्याय को भारी मतों से पराजित किया था।

भाजपा के जिलाअध्यक्ष गौरव आर्य ने दैनिक भास्कर से हुई बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी से निष्कासित सभी 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को आज भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी में दोबारा वापस लिया गया। जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सीमा उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।।

अनुशासनहीनता के आरोप में निकाले 11 कार्यकर्ताओं की वापसी
दरसअल, जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान पार्टी से विश्वासघात करने के आरोप में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने पार्टी के 11 भाजपा नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोपों में निष्कासित भी किया था। निष्कासित किए गए नेताओं में से पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग वीर भी शामिल थे।

चिराग वीर पर आरोप था कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ अपनी मां सीमा उपाध्याय के पक्ष में क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पार्टी ने जिले भर में ऐसे पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिन्हित करते हुए 11 भाजपा कार्यकर्ताओं पर अनुशासनहीनता का आरोप लगते हुए सभी 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया था जिसमें चिराग वीर के साथ डॉक्टर अविन शर्मा उनकी पत्नी क्षमा शर्मा,देवदत्त वर्मा,चंद्रवीर सिंह,कृष्णा सिसोदिया,रानू जादौन, रिंकू जादौन, गीता देवी, सोमेश यादव शामिल थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *