उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

बदमाशों के बुलंद होते हौसले, BSF जवान पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

कानपूर। उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राज्य सरकार व पुलिस भले ही प्रदेश में रामराज की बात कर रही हो, लेकिन तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। ये मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। जहां निजी काम से घर लौट रहे बीएसएफ के जवान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

छुट्टी पर घर आए BSF जवान निशाना बनाया

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले शैलेंद्र सिंह दरअसल बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात हैं और छुट्टी के दिनों में वह अपने घर पर आए हुए थे। सूत्रों की माने तो पुरानी रंजिश के चलते करीब के गांव के ही कुछ दबंगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। शैलेंद्र सिंह अपने किसी निजी काम से बाजार गए हुए थे। रात के करीब 9:00 बजे लौटते वक्त शैलेंद्र सिंह की बाइक को रोककर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे शैलेंद्र सिंह अपने आप को बचाते हुए भागे, लेकिन कई राउंड चली गोलियों में एक गोली ने शैलेंद्र सिंह को अपना निशाना बना लिया और घायल अवस्था में शैलेंद्र सिंह भागते हुए गिर गए। इलाके में गोलियों की आवाज सुन इलाकाई लोगों को इकट्ठा होने में देर नहीं लगी, जिन्हें देख बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल शैलेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर माती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि पीड़ित ने गोली चलाने वाले कुछ लोगों को पहचान लिया है। पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *