मध्य प्रदेश। मप्र: के जबलपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है,जँहा संपत्ति को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी की अश्लील वीडियो बनाई और उसवीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।महिला को धमकी देकर उससे पैसों की डिमांड की गई।महिला ने पूरी बात की अपने परिचितों को दी।उसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की गई।फिलहाल, मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पूरा मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है।रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना रांझी थाना अंतर्गत सर्रा पीपल क्षेत्र की है।
बता दे की सोशल मीडिया पर एक महिला का नहाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का ये वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही सगे देवर किशन और गोपी ने बनाया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का अपने ससुराल पक्ष से पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। करीब एक साल पहले आरोपी किशन और गोपी ने अपनी भाभी का नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया था।पिछले दिनों महिला के पति को पूर्व के अपराध में जेल भेज दिया गया। इसके बाद उसके देवर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत उसने रांझी थाने में कई।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।लेकिन अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग करने लगे।