उत्तर प्रदेश क्राइम लेटेस्ट न्यूज़

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झांसी। जिले में एक किशोरी ने घर में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि मृतका एक आर्केस्ट्रा में काम करती थी। जहां उसका किसी लड़के ने आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी धमकी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

आर्केस्ट्रा में काम करती थी नाबालिग लड़की

मामला गुरसरांय थानाक्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 15 साल की किशोरी ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों का कहना है कि किशोरी आर्केस्ट्रा में काम करती थी। इस दौरान एक लड़के ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जिसे वह वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था। विरोध करने पर जब आरोपी लड़का नहीं माना तो परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगा ली।

छानबीन में जुटी पुलिस

सीओ गरौठा अभिषेक राहुल के मुताबिक, मृतका के परिजनों ने डायल 112 पर फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतका ने यह कदम क्यों उठाया इसकी छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद कारण स्पष्ट होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *