मुंबई। HBCNews.in
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन सोशल मीडिया पर मंगलवार को ट्रेंड कर रहे थे। लेकिन आप जानते हैं क्यों? दरअसल, मंगलवार को अजय देवगन मुंबई के फिल्म सिटी इलाके से अपनी कार से घर जा रहे थे। इसी बीच एक शख्स ने रोड पर आकर अजय की गाड़ी रोक दिया और किसानों के समर्थन में उन्हें बोलने के लिए कहा। लेकिन अजय देवगन ने ऐसा नहीं किया और उसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: पीएम की पार्टी वालों ने महिला पत्रकार को नंगा कर नचाया और वीडियो भी बनाया
‘अजय देवगन कायर है’ टॉप ट्रेंड में:
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ‘#अजय_देवगन_कायर_है’ ट्रेंड करने लगा। यहां तक कि यह ट्रेडिंग लिस्ट के टॉप भी जा पहुंचा। हैशटैग ‘#अजय_देवगन_कायर_है’ लगा कर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं। लोग एक्टर की खामोशी से काफी नाराज थे। इसके साथ ही उस शख्स की गिरफ्तारी पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक शख्स को अब बेल दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: महिला ने नाबालिग का किया रेप, ट्यूशन पढ़ने जाता था लड़का
अजय ने किसान आंदोलन को बताया था झूठा प्रोपागैंडा:
जिस शख्स ने गाड़ी रोकी थी वो अजय देवगन से बेहद नाराज था। इसके पीछे का कारण अजय देवगन का पुराना ट्वीट है। फरवरी में जब किसान आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा थी उस दौरान भी अजय देवगन ने इस पूरे आंदोलन के लिए ट्वीट करते हुए इस एक ‘झूठा प्रोपागैंडा’ बताया था। यही वजह है कि अधिकतर किसान अजय देवगन से नाराज हैं और उन पर निशाना साध रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए गदहों को मारकर खा रहे हैं लोग