क्राइम देश लेटेस्ट न्यूज़

सनकी पिता ने बेटे-बेटी की हत्या

पटना। जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के कनहाईपुर गांव में एक बाप की हैवानियत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस सनकी पिता ने मासूम बेटे और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जब थाने मे जाकर सरेंडर किया तो पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। दरअसल, गुरुवार रात पति-पत्नी में विवाद था। पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। शुक्रवार तड़के जब दोनों मासूम बच्चे सो रहे थे, तब उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

इस दिलदहला देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी कमल देव उर्फ गोपाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। मृत बच्चों की की पहचान अंकित कुमार (8) और अलिशा कुमारी (5) के रूप मे की गयी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कमल देव उर्फ गोपाल और उसकी पत्नी में लगातार विवाद होता था। गोपाल अपनी पत्नी पर शक करता था। विवाद होने के कारण वह कुछ दिन पहले अपने मायके चली गयी थी। पति को यह पसंद नहीं आया। बुधवार को फिर से वापस आई तो दोनों विवाद होने लगा। गुरुवार देर रात गोपाल अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। दोनों बच्चे घर पर ही थे। रात्रि मे दोनों बच्चे जब सो गए तब सुबह करीब तीन बजे के आसपास आरोपी पिता द्वारा दोनों बच्चो को बारी-बारी से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह मोकामा थाना पहुंच गया। जहां घटना के बारे मे जानकारी दी। लोगों की मांग है पुलिस हत्यारे को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *