उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार

लखनऊ। जिले में विधानसभा चुनाव होने में अब महज 6 माह बचे हैं। इसको लेकर संघ प्रदेश में एक्टिव हो गया है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में संघ की दो दिवसीय बड़ी बैठक शुरू हुई है। इसमें संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और सर कार्यवाह अरुण कुमार शामिल हुए हैं।

सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को अभी हाल ही में संपन्न चित्रकूट की प्रांत प्रचारक बैठक में भाजपा की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान संघ, सरकार और संगठन के बीच समन्वय बैठाया जाएगा। साथ ही सरकार के कामकाज की समीक्षा होगी। रविवार को खुद सीएम भी कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि संघ चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बड़े हिंदुत्व के चेहरे के रुप में पेश करेगी। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर, अनुच्छेद 370, जनसंख्या बिल जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव में उठाए जाएंगे।

अरुण कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बैठक

अभी तक भाजपा में समन्वय की जिम्मेदारी संघ की ओर से सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल के पास थी। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को भाजपा में समन्वय की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा और संघ की यह पहली बैठक है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

हर 6 महीने में होने वाली इस बैठक में सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री शामिल होते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठनात्मक दृष्टि से उत्तर प्रदेश को 6 प्रांतों में बांटा है। इसलिए लखनऊ में चल रही समन्वय में बैठक में अवध प्रांत, कानपुर प्रांत, काशी प्रांत, गोरक्ष प्रांत, मेरठ व बृज प्रांत के संघ की प्रांतीय टोली के लोग शामिल हैं। इसमें इन छह प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, प्रांत संघचालक, सह प्रांत संघचालक और प्रांत कार्यवाह, सह प्रांत कार्यवाह बुलाए गए हैं।

पहले दिन की बैठक में संघ, संगठन और सरकार की चर्चा

पहले दिन की बैठक में सभी क्षेत्रीय प्रचारक, प्रांत प्रचारक और प्रांतो की टोलियां होगी। इस बैठक में संघ, संगठन और सरकार के काम काज को लेकर चर्चा होनी है। सूबे में संघ की भूमिका को लेकर भी बात होनी है।

स्टेट लेवल के संघ के पदाधिकारी इस बैठक में सरकार के काम काज की समीक्षा करेंगे।
बैठक में सीएम योगी आदित्यानथ और प्रदेश अध्यक्ष कई मंत्री भी हो सकते है शामिल
दूसरे दिन क्या?
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा शामिल होंगे। इसके अलावा संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को भी बैठक में बुलाया जा सकता है। इस बैठक में पूरे उत्तर प्रदेश के संघ व संघ से जुड़े विविध संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री वह प्रदेश संगठन मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा

यूपी में विधानसभा के चुनाव में महज 6 महीने शेष है, ऐसे में उत्तर-प्रदेश की राजधानी में होने वाली इस बैठक को विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर चर्चा संभव है। कहा जा रहा है कि बैठक के दूसरे दिन जब भाजपा और सरकार के लोग बैठक में मौजूद होंगे। तब चुनाव को लेकर संघ अपनी रणनीति साझा कर सकता है। यूपी चुनाव को लेकर संघ अपनी तैयारियां पहले ही शुरू कर चुका है।

योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा संभव

केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार और यूपी में भी बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। संघ की इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नाम पर चर्चा हो सकती है। खबर है कि मंत्रिमंडल में 4 से 5 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। संघ इन नामों पर अपनी मुहर लगा सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *