Uncategorized देश लेटेस्ट न्यूज़

निशानेबाज चंद्रो तोमर का 89 साल की उम्र में निधन

बागपत।  शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का 89 साल की उम्र में आज निधन हो गया। वे 26 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुई थीं। उनका मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शूटर दादी के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। चंद्रो तोमर के संघर्षों की कहानी को बॉलीवुड ने फिल्म सांड की आंख में पिरोया था। इसके बाद शूटर दादी पूरी दुनिया में छा गई थीं।

बागपत में बिनौली के जौहड़ी गांव निवासी शूटर दादी को गुरुवार रात ही बागपत के आनंद अस्पताल से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। अंतिम संस्कार गांव पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा।

निशानेबाज चंद्रो तोमर के 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार ने खुद उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। लिखा था, दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।

मिला था स्त्री शक्ति सम्मान

चंद्रो तोमर ने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई मेडल जीते थे। प्रकाशी भी दुनिया में उम्रदराज महिला निशानेबाजों में एक हैं। अभिनेता आमिर खान ने दोनों शूटर दादी की कहानी से प्रभावित होकर अपने शो सत्यमेव जयते में भी बुलाया था। शूटर दादी को स्त्री शक्ति सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें यह पुरस्कार खुद राष्ट्रपति ने भेंट किया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *