उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

सपाई जानते थे चुनाव होगा तो हारेंगे, इसीलिए भरे गलत फार्म महेश चंद्र श्रीवास्तव

वाराणसी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के धांधली के आरोप पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पलटवार कया। उन्होंने कहा कि सपाई जानते थे कि चुनाव होगा तो वह हार जाएंगे। इसीलिए जानबूझकर उन्होंने अपने प्रत्याशी के नामांकन पत्र में गलत कागज लगाया। इसी वजह से उनके प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज हुआ। उनका नामांकन पत्र ही सही नहीं था तो इसमें भाजपा, प्रदेश सरकार या फिर जिला प्रशासन का क्या दोष है।

सपाई भी कह रहे विकास चाहिए, इसलिए भाजपा में शामिल होना है

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कई सपाइयों ने हाल ही में फोन किया था। उनका कहना था कि वो अपने क्षेत्र में विकास चाहते हैं इसलिए भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें पता है कि काशी का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि सपाई अगर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ नहीं सकते थे तो अपना प्रत्याशी भी मैदान में नहीं उतारना चाहिए था। यदि चुनाव लड़ना ही था तो अपने कागजात दुरुस्त रखने चाहिए थे। अपनी गलती के लिए आप किसी और को दोषी कैसे ठहरा सकते हैं।

अफवाहों के चक्कर में न पड़ें, लगवाएं वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिगरा क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में इकट्‌ठा हुए थे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा क प्रधानमंत्री ने अपील की है कि अफवाहों के चक्कर में न आएं और कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। प्रधानमंत्री की अपील पर सभी लोग ध्यान दें और वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *