वाराणसी। विगत कुछ दिनों से चल रहे घटनाक्रम को विराम देते हुए आज राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के आईटी सेल प्रभारी संतोष सिंह पुनः वाराणसी व्यापार मंडल में शामिल हो गए
मीडिया को दिए गए अपने बयान में उन्होंने बताया कि वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह बग्गा जी द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की गई वार्ता के तत्पश्चात उन्हें आदेश दिया गया और उसका पालन करते हुए आज वह पुनः वाराणसी व्यापार मंडल में शामिल हो गए।
उन्होंने वाराणसी व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक श्री विजय प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष श्री अजीत सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ दुबे, जिला अध्यक्ष नन्हे जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, पूर्वांचल प्रभारी कविंद्र जायसवाल, पूर्वांचल चेयरमैन राकेश त्रिपाठी, पूर्वांचल सचिव नूर एहसान, युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता ,महामंत्री मनीष गुप्ता, जिला युवाअध्यक्ष शुभम सिंह, आशीष शर्मा, आदि को धन्यवाद देते हुए यह वादा किया के सभी के साथ मिलकर व्यापारिक हित सदैव तत्पर रहा जाएगा।