देश लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में लगाया गया एक हफ्ते का कर्फ्यू

नई दिल्ली।  दुनिया में कोरोनावायरस का कहर थम नहीं रहा है। कोरोना के मुताबिक दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 141,999,954 पर पहुंच चुकी है ज‍बकि 3,032,865 लोगों की जान कोरोनावायरस ले चुका है। 120,531,685 लोग इससे ठीक भी हुए हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों में हो रही भयावह बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली में सोमवार रात से 26 अप्रैल की सुबह तक कर्फ्यू लगाया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बारे में आधिकारिक घोषणा आज की जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बाबत फैसला उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक में लिया गया।

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हांगकांग ने 3 मई तक भारत से आने व जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय सूत्रों के अनुसार हांगकांग ने इतनी ही अवधि के लिए पाकिस्तान और फिलीपींस के साथ भी हवाई यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है। हांगकांग सरकार ने यह फैसला तब किया जब विस्तारा एयरलाइंस की दो फ्लाइट से हांगकांग पहुंचे 50 यात्री जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,73,810 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 हुई। 1,619 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में कुल 12,38,52,566 लोगों को कोरोनावायरस की वैक्सीन लगाई गई है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 19,29,329 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,29,53,821 है।

पुणे में कोरोना का कहर : महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 12,707 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,22,476 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमण के चलते 116 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 11,428 तक पहुंच गई है।

अधिकारी ने कहा कि ‘इन 12,707 नए मामलों में से 6,434 मामले पुणे नगर निगम के अंतर्गत सामने आए हैं, जहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,67,237 हो गई है। उन्होंने कहा कि आज 4,712 लोग संक्रमण से उबरे हैं। पुणे शहर के पड़ोसी औद्योगिक कस्बे पिंपरी-चिंचवाड़ में 2,830 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,83,746 हो गई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *