उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

कानपुर देहात। जिले के थाना अकबरपुर क्षेत्र के रनियां इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक एक प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग को देखकर कर्मचारियों व स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में लगी आग की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। 7 फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। 4 गाड़ियां और मंगाई गई हैं।

फैक्ट्री में रखे केमिकल से भड़क रही आग

कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत रनिया इंडस्ट्रियल एरिया में बनी जी पी एल पोली फाइल्स प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता अभी नहीं लगाया जा सका है। लेकिन आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ साथ दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल के चलते आग विकराल रूप लेती जा रही है।

प्लास्टिक धागा, सीट और दाने बनते हैं

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक का धागा, प्लास्टिक की सीट, प्लास्टिक के दाने व प्लास्टिक से जुड़े हुए कई अन्य सामान बनाए जाते हैँ। प्लास्टिक के सामान को बनाए जाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले केमिकल भी काफी मात्रा में फैक्ट्री के अंदर मौजूद हैं। जिसके चलते आग बेकाबू हो गई है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

रानिया चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं आग किन कारणों से लगी है इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है लेकिन प्रथम दृष्टि ता शार्ट सर्किट के लगने की बात सामने आ रही है फैक्ट्री के अंदर काफी मात्रा में प्लास्टिक वोकेनिकल है जिसके चलते आग बुझाने में समय लग रहा है। पर किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *