उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमिका के घर दुल्हन बनकर पहुंचा प्रेमी

भदोही। प्रेम जब अपने चरम पर होता है, तो नई इबारतें जरूर लिखवाता है। यूपी के भदोही में एक ऐसा की अजीबों-गजब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के दीदार के लिए बेचैन था। उसे 80 के दशक में एक्टर ऋषि कपूर की फिल्म चांदनी से तरकीब सूझी और श्रृंगार कर दुल्हन की वेशभूषा में प्रेमिका के घर पहुंच गया। वह महिलाओं के बीच बैठा था कि कुछ को उस पर शक हो गया। महिलाओं ने उसका घूंघट हटाया तो उसके नकली बाल जमीन पर गिर गए।

फिर क्या था हंगामा बरप गया। उसकी महिलाओं ने पिटाई कर दी। इस बीच मौका पाकर वह फरार हो गया। महिला के भेष में पहुंचे युवक ने एक दुल्हन की तरह श्रृंगार किए थे। उसने लहंगा पहनकर नकली बाल लगाए थे। चर्चा है कि युवक दुल्हन की विदाई के बाद अपनी किसी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।

दुल्हन की विदाई के बाद पहुंचा युवक

यह पूरा मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में गोपीगंज कस्बे का है। यहां एक लड़की की 31 मई को शादी थी। एक जून की सुबह दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद परिवार की महिलाएं एक जगह बैठी थीं। इसी बीच एक युवक लाल जोड़े में महिला के भेष में घूंघट डाले हुए उन महिलाओं के बीच में जाकर बैठ गया। उस वक्त किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ देर बाद उसके हाव-भाव देखकर महिलाओं को शक हुआ। महिलाओं ने कहा- एक दुल्हन तो विदा हो गई। दूसरी कहां से आ गई।

महिलाओं की आवाज में करता रहा बात

हंसी ठिठोली के बीच महिलाओं ने उससे परिचय पूछा तो उसने हूबहु महिलाओं के अंदाज में बोलना शुरू कर दिया। महिलाओं ने घूंघट हटाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इस बीच एक महिला ने उसके घूंघट को जबरन हटाया तो उसके नकली बाल नीचे जमीन पर गिर गए। यह देख हंगामा शुरू हो गया। पकड़े जाने के बाद भी यह महिलाओं की आवाज निकाल कर लोगों को भ्रमित करने का असफल प्रयास करता रहा। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। लोग पुलिस को सूचना देने ही वाले थे कि तभी बाइक से दो युवक पहुंचे और दौड़ कर यह बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया। तब से युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *