उत्तर प्रदेश क्राइम देश लेटेस्ट न्यूज़

बहराइच में मुठभेड़, सरेंडर करने की अपील पर झोंका फायर

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खैरहनिया जंगल में सोमवार रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र निवासी अखलाक के रुप में हुई है। वह 50 हजार का इनामी है। नगर कोतवाली क्षेत्र से 2005 में अखलाक फरार हुआ था।

सरेंडर करने की अपील पर झोंका फायर

रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश खैरनिया जंगल में स्थित कृत्रिम गर्भाधान केंद्र के पास पशु तस्करी के लिए बदमाश आ रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध मौके पर था। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो उसने कट्टे से फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। लगभग आधे घंटे तक पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ चलती रही। आखिरकार बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। ASP ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेपाल में भागकर शरण ली थी

अखलाक साल 1995 से अपराध की दुनिया में सक्रिया है। उस पर श्रावस्ती व बहराइच जिले में 6 केस दर्ज हैं। कोतवाली देहात में 2005 में दर्ज एक मामले में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। संगठित गिरोह चलाने वाला अखलाक ज्यादातर समय नेपाल में शरण लिए रहता था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *