उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में अफसरों की चेकिंग में फर्जीवाड़े का खुलासा

लखनऊ| नगर निगम में फर्जीवाड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन अधिकारियों के दौर में वॉर्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम मिली। यहां तक की जोन सात के शहीद भगत वॉर्ड में फर्जी सफाई कर्मचारी काम करते हुए मिले। यहां कागजों पर जिस कर्मचारी का नाम था, उसकी जगह मौके पर दूसरे लोग काम कर रहे थे।

ऐसे में मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह ने कार्यदायी संस्था लायन सिक्योरिटी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया। इससे पहले इसी एजेंसी पर सोमवार को भी एक लाख रुपए का जुर्माना अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने चालान के रुप में किया था। शहीद भगत सिंह वॉर्ड में जांच के दौरान पता चला कि यहां काम करने वाले 10 कर्मचारियों का कहीं सूची में नाम ही नहीं था। वह लोग किसी दूसरे के नाम पर काम कर रहे थे।

सभी वॉर्ड के लिए जोनल अधिकारी बनाए गए

जोन में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने प्रत्येक वॉर्ड के लिए एक नोडल बनाया है। जोन-1 में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने जेसी बोस वार्ड, जोन 2 अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने ऐशबाग, जोन 3 मे राकेश यादव ने आयोध्यादास प्रथम, जोन 4 में अरविंद राव चिनहट द्विवेदी वार्ड, जोन 5 में महेश चंद्र वर्मा ने सरोजनी नगर वार्ड, जोन 6 विषम्भर बाबू ने न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड, जोन 7 अशोक सिंह ने शहीद भगत सिंह वार्ड, जोन 8 में डॉ सुनील रावत ने ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया।

ईको ग्रीन पर एक लाख रूपए का जुर्माना

जोन आठ में टीम ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय पहुंची। यहां कई जगह मलबा नजर आया। यहां सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा था। इकोग्रीन वार्ड के मैनेजर ने बताया कि लगभग 1200 छोटी छोटी दुकानें हैं, केवल 60 लोग इकोग्रीन को कूड़ा देते हैं। हालांकि दुकानदारों ने बताया कि इकोग्रीन कूड़ा लेने नहीं आता। इस पर अधिकारियों ने ईको ग्रीन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *