उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़

चंदौली के राजदरी जल प्रपात में डूबे युवक का शव मिला

चंदौली। जिले के राजदरी जल प्रपात में मंगलवार शाम डूबे युवक का शव मिला है। 24 घंटे से 15 गोताखोर युवक को ढूंढ रहे थे। बिहार के बक्सर जिले से हनुमान मंदिर दर्शन करने आया युवक रपटे पर नहाते समय डूब गया था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

साथियों के साथ आया था दर्शन करने

बिहार के बक्सर जिले के नेहरू नगर का रहने वाला मनोज वर्मा (35) पुत्र देवन सेठ कोईलरवा हनुमान मंदिर दर्शन करने के लिए अपने दोस्तों के साथ आया था। मंगलवार के दिन भगवान के दर्शन करने के बाद सभी दोस्त राजदरी जल प्रपात पर पहुंच गए।

पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया

नहाते समय अचानक मनोज का पैर फिसल गया। तेज बहाव होने के चलते वह बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन बचा नहीं सके।

30 फीट की ऊंचाई से गिरा नीचे

तेज बहाव के चलते मनोज 30 फीट नीचे गहरे जलकुंड में गिरा। उसके शव को ढूंढने के लिए नौगढ़ पुलिस ने गोताखोरों को लगाए। 24 घंटे बाद उसका शव मिल सका।

मृतक के दोस्त विशाल ने बताया कि 10 दोस्त एक साथ आए थे। हम लोगों ने मनोज को पकड़ने का काफी प्रयास लेकिन पानी का बहाव इतना तेज की जल कुंड मे चला गया। इसकी सूचना जब वन विभाग को दी तो वह सिर्फ कागजी कार्रवाई करके चले गए। वहीं, दूसरे दोस्त रितेश ने बताया कि राजदरी जल प्रपात मे नहाने के दौरान यह घटना हुई है। बचाने का काफी प्रयास लेकिन बचा नहीं सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *