उत्तर प्रदेश देश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

वाराणासी में कोरोना का विस्फोट

वाराणासी। जिले में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या गुरुवार शाम को 2484 आयी। BHU में पॉजिटिव केस 100 के पार पाये गये। इसको देखते हुए BHU IIT के ओर से छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया हैं। गुरुवार को पांच लोगों की मौत भी हुई। एक्टिव केस 11755 पहुंच गया हैं। सब्जी अनुसंधान केंद्र के सात कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं।

हरिश्चंद्र घाट पर एक दिन में 60 से ज्यादा शव जले

गुरुवार रात आठ बजे तक हरिश्चंद्र घाट पर 60 से ज्यादा शवदाह लकड़ियों से किया गया। प्राकृतिक शवदाह गृह में 18 शव जलाएं गये। जिनमें 8 कोरोना संक्रमित बताया गया। जिसमे पांच बनारस और तीन दूसरे जिलों के शव थे। बढ़ती गर्मी की वजह से भी मौत की संख्या में इजाफा हुआ हैं। नगर निगम द्वारा कोविड पॉजिटिव शवो को जलाने में सहयोग भी किया जा रहा हैं।

सारनाथ स्थित पुरातात्विक स्थल बंद किया गया

संक्रमण को फैलता देख कर सारनाथ पुरातात्विक स्थल को बंद कर दिया गया हैं। मानमहल घाट स्थित म्यूजियम को भी बंद कर दिया गया हैं। अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 36,432 हो गई है, जबकि 24,261 लोग स्वस्थ और 416 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 11,755 सक्रिय मरीज है।

DM का प्रवासियों से अनुरोध जानकारी साझा करें

DM कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रवासी इस समय जिले में बाहर से आ रहे हैं। होम आइसोलेट होने के साथ सभी कंट्रोल रूम में ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देते रहे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, BHU, मंडलीय अस्पताल, SVM भेलूपुर में जांच किया जा रहा है। इस महीने 1 अप्रैल को 196 संक्रमित पाए गए थे। संक्रमण दर 04.87 था। 12 अप्रैल को 1347 लोग संक्रमित मिले और दर 22.00 पहुंच गया। 15 अप्रैल को 2484 संक्रमितों के मिलने से दर 36.13 पहुंच गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *