उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

गरीबों को और गरीब बना कर अब अन्न बांट रही भाजपा सरकार- गौरव कपूर

गुजरात मॉडल का यह गजब नमूना, अन्न को तरसे लोग, अब भाजपा मना रही अन्न महोत्सव

वाराणसी। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद गरीब गरीबी रेखा से ऊपर न उठकर और नीचे चले गए। नौबत यह है कि गरीब पेट भरने के लिए अन्न को तरस रहे हैं। अब भाजपा गरीबों के लिए अन्न महोत्सव मना कर ड्रामा कर रही है।

कांग्रेस के युवा नेता गौरव कपूर ने शुक्रवार को उक्त व्यान जारी करते हुए कहा कि केंद्र में सात वर्षों से मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में चार साल से योगी की डबल इंजनवाली भाजपा सरकार है। पूरे देश में गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पिटा जा रहा है। क्या यही गुजरात मॉडल है कि गरीब और गरीब हो गए जो खाने को तरस रहे हैं। अब भाजपा गरीबों को अन्न बांट रही है और उसे महोत्सव के रूप में मना रही है। यह शर्म की बात है कि भाजपा सरकार गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर न उठाकर अब अन्न बांटना उसके लिए महोत्सव है।

उन्होंने मनमोहन सरकार की याद दिलाते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार ने देश के 15 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि भापजा सरकार ने गरीबों को और गरीब बना दिया। आज भाजपा को 15 करोड़ लोगों को अन्न बांटने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में चुनाव नजदीक आने पर लोगों को लुभाने के लिए झोला और भाषण का कार्यक्रम चला रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *