उत्तर प्रदेश प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़ वाराणसी

विंध्याचल पहुंचे अमित शाह ने विंध्य कॉरिडोर का किया शिलान्यास

वाराणसी /मिर्जापुर। गृहमंत्री अमित शाह विंध्याचल पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास किया। पूजन-अर्चन के बाद शाह ने मंत्रोच्चार के बीच कॉरिडोर की नींव रखी। थोड़ी देर में वह 296 मीटर लंबे रोप-वे का उद्घाटन करेंगे। इसी रोप-वे से वह माता मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन को जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद हैं।

लखनऊ में अखिलेश पर साधा निशाना

मिर्जापुर से पहले लखनऊ में अमित शाह ने स्‍टेट फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। यहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। बगैर अखिलेश का नाम लिए शाह ने कहा- जब बाढ़ से उत्तर प्रदेश के लोग परेशान थे। किसान कर्ज और भूख से परेशान थे तब आप लोग मौज मस्ती कर रहे थे। जब लोगों के घरों में बिजली नहीं थी, पानी नहीं था।

महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। माताओं को चूल्हे फूंकने पड़ते थे। धुंआ उनके फेफड़ों तक पहुंचता था। वो बीमार होती थीं। गरीबों के सिर पर छत नहीं था, तब आपको कुछ नहीं दिखाई दिया। आज चुनाव आते ही आप नए कपड़े पहनकर आ गए। अखबारों में बयान देने लगे। लोगों से झूठा वादा करने लगे। अमित शाह आज एक दिन के यूपी दौरे पर हैं।

शाह ने योगी की तारीफ की

गृह मंत्री ने योगी को प्रदेश का अब तक का सबसे कामयाब मुख्यमंत्री बताया। बोले, सीएम योगी ने यूपी की तस्वीर बदल दी। वापस कानून राज ला दिया। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि तब लोग यहां आतंकित थे। आम लोगों का जीना मुश्किल था।

शाह ने और क्या कहा?

  • शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो गांधीनगर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी बनाई। अब यहां योगी ने बनवाई है।
  • पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश दंगा ग्रस्त था। महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं। भू-माफिया गरीब और सरकार की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। लेकिन चार साल के शासन के बाद उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है।
  • भाजपा की सरकारें जातीय आधार पर नहीं चलती हैं। परिवार के आधार पर नहीं चलती हैं। हमारी सरकार समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति के लिए काम करती है। यूपी में किसानों, गरीबों, सबके लिए काम किया है। परंपरा में मिली लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को भी सुधारा है।
  • यूरोप से बड़ी आबादी वाला यूपी आज वैक्सीनेशन में भी सबसे आगे है। यूपी अपने नागरिकों को सुरक्षा देने में भी नंबर एक है। इसी परिवर्तन के लिए जनता ने 300 से ज्यादा सीटें देकर भाजपा को सत्ता में लेकर आई थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *