अध्यात्म उत्तर प्रदेश देश प्रदेश

500 सालों बाद जन्मोत्सव पर रामलला संग चारों भाइयों ने पहना सोने का मुकुट

अयोध्या। 500 सालों के बाद पहली बार बुधवार को राम नवमी पर्व पर राम जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री रामलला और उनके तीन भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न को सोने का मुकुट धारण कराया गया। यह मुकुट विशेष रुप से राम नवमी के लिए एक भक्त द्वारा गोपनीय दान दिया गया है। कोरोना महामारी के चलते इस बार अयोध्या में भक्तों के आने पर रोक है। इसलिए मंदिरों में बिना भक्तों के संत-महंत कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत राम नवमी पर्व मना रहे हैं। दोपहर 12 बज प्रभु राम का जन्म होगा। लेकिन इससे पहले ही हर तरफ से राम-नाम की गूंज है।

हर साल 20 लाख श्रद्धालु आते थे

जहां पिछले सालों में रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में भव्य राम जन्मोत्सव का आयोजन होता था, 20 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ प्रभु राम के जन्मोत्सव में शामिल होती थी, वहीं इस साल कोरोना महामारी के चलते सन्नाटा है। मंदिरों के कपाट बंद है। बाहरी व स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या में नहीं जुटने दी जा रही है। राम की नगरी में एंट्री के रास्तों में पुलिस की चेकिंग चल रही है। सरयू तट पर सन्नाटा पसरा है।

अब दिन में 12 बजे कनक भवन सहित हजारों की संख्या में मंदिरों में भए प्रकट कृपाला दीन दयाल के स्वर गूंजेगे। प्रभु राम का जन्मोत्सव मंदिरों के भीतर तक ही सीमित रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के मुताबिक कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रभु राम से प्रार्थना की जाएगी। राम जन्मोत्सव के अवसर पर आज राम जन्मभूमि में स्थित राम लला मंदिर में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को सोने के मुकुट पहनाए गए। परंपरागत तरीके से रामलला मंदिर में पूजा अर्चना व उत्सव मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास की टीम ने आयोजित किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *